Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

IIT कानपुर ने तैयार किया ऑटोमेटिक ड्रोन, 100 किमी तक दुश्मन को कर सकता है टारगेट

Uttar Pradesh: कानपुर के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी आईआईटी के 30 वैज्ञानिकों की एक टीम ने ऑटोमेटिक और सेल्फ डेटनेटिंग ड्रोन तैयार किया है। इसे सटीक हमलों के लिए डिजाइन किया गया है। ये बहुत कम मानवीय हस्तक्षेप के बिना दुश्मन को टारगेट करने और उसे खत्म करने में सक्षम है।

टीम का कहना है कि एक बार ड्रोन एक्टिव होने के बाद 100 किलोमीटर की दूरी तक टारगेट का पता लगा सकता है और उसे नेस्तनाबूद कर सकता है। ड्रोन को स्टार्ट-अप इनक्यूबेशन सेंटर के संरक्षण में प्रीमियर इंस्टिट्यूट में विकसित किया गया है। इसे बनाने का मकसद एयरोस्पेस और रक्षा, कृषि प्रौद्योगिकी और रिन्यूएबल एनर्जी के सेक्टर में भारत में मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा देना है।