Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

मेरठ एडीजी का इंस्टाग्राम पेज हुआ हैक, गेमिंग एप के जरिए फ्री क्रिप्टोकरेंसी का देते रहे झांसा

मेरठ जोन के एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर का इंस्टाग्राम पेज हैक कर लिया गया है। यह मेरठ एडीजी का ऑफिशियल पेज है। इस पेज को 31 जनवरी की रात को एक बजे हैक किया गया। पूरे 7 घंटे तक पेज हैक रहा। 1 फरवरी की सुबह पेज फ्री हुआ। हैकर्स ने इस बीच पेज के जरिए गेमिंग का लिंक भेजकर फ्री क्रिप्टोकरेंसी हासिल करने का झांसा दिया। लोगों को जाल में फंसाने की कोशिश करते रहे।

आपको बता दें एक्सपर्ट के अनुसार संभावना है कि एडीजी जोन की आधिकारिक सोशल मीडिया टीम की लापरवाही के चलते यह घटना हुई है। माना जा रहा है कि हैकर्स ने पहले इंस्टग्राम पर कोई संदेश भेजा गया होगा। यही वो प्रॉक्सी लिंक था जिसके जरिए हैकर्स अकाउंट की सिक्योरिटी को ब्रेक कर पाए। इस पर क्लिक करने के बाद पेज हैक हुआ। 

वही साइबर एक्सपर्ट आर्य त्यागी ने बताया कि अगर सोशल मीडिया अकाउंट्स पर Two Step Authentication पहले से सक्षम होता है तो इस तरह के साइबर हमले को रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति से बातचीत न करें।

इससे पहले एडीजी मेरठ जोन का ऑफिशियल एक्स अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया गया था। लगभग 3 से 4 घंटे तक यह अकाउंट सस्पेंड रहा।