Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

UP: पर्यटकों के लिए लखनऊ दर्शन डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू, जानिए किराया और टाइमिंग

UP: अध्यात्म और विरासत के खजाने से समृद्ध उत्तर प्रदेश, सीएम योगी के नेतृत्व में अब पर्यटन का सुपर पावर भी बन रहा है। एक तरफ जहां अयोध्या और काशी को वैश्विक पहचान मिल रही है वहीं राजधानी लखनऊ भी इस क्षेत्र में नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने लखनऊ दर्शन इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस सेवा शुरू की है। यह बस सेवा सुबह और शाम संचालित की जा रही है। इसमें बच्चों के लिए 400 रुपये और 12 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का 500 रुपये किराया तय किया गया है।

यह हाईटेक, पर्यावरण के अनुकूल बस राजधानी के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और दर्शनीय स्थलों से पर्यटकों को रूबरू करा रही है। 1090 चौराहे से शु्रू तीन घंटे की यात्रा बेहद रोमांचक होती है। राजभवन की भव्यता से हजरतगंज की चहल-पहल, बेगम हजरत महल पार्क, छतर मंजिल की शाही विरासत से गुजरते हुए 1857 की क्रांति की गवाह रेजीडेंसी इसका अहम पड़ाव है। विधानसभा का लोकतांत्रिक स्वरूप, अंबेडकर पार्क, गोमती रिवर फ्रंट के खूबसूरत रास्तों से होते हुए यूपी दर्शन पार्क पहुंचती है, जहां पूरे प्रदेश की झलक एक साथ मिलती है।

डबल डेकर ई-बस में ड्राइवर सहित 66 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। यात्रा के दौरान पर्यटकों की सुविधा और पर्यावरण का खास ख्याल रखा गया है। बस में जलपान की व्यवस्था की गई है। सबसे खास बात कि टिकट बीज युक्त कागज से बना है, जिसे मिट्टी में डालने पर तुलसी का पौधा उगता है। यही कारण है कि इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह है।

यह पहल दर्शाती है कि योगी सरकार के लिए पर्यटन केवल भ्रमण नहीं, बल्कि संस्कृति, सुविधा और प्रकृति का संतुलित संगम है। लखनऊ दर्शन, जहां इतिहास रास्ता दिखाता है, विकास साथ चलता है और हर टिकट से भविष्य हरा-भरा बनता है।