Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो, नया डिजाइन देखकर यूजर्स ने कहा- ‘Instagzam’ जैसा दिख रहा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram ने 10 साल बाद अपने लोगो के डिजाइन में बदलाव किया है। Meta ने गुरुवार को Instagram का नया वर्डमार्क लोगो पेश किया। Instagram के प्रमुख Adam Mosseri ने इसकी जानकारी Instagram और Threads पर दी। Adam Mosseri ने नए लोगो को “पहले से ज्यादा साफ और मॉडर्न” बताया। उन्होंने कहा कि नए डिजाइन में पुराने Instagram लोगो की झलक भी रखी गई है और इसे आसान रखा गया है।

क्या बदला है?

नए लोगो में Instagram का नाम पहले की तरह ही स्क्रिप्ट स्टाइल में लिखा गया है, लेकिन अक्षरों के डिजाइन को थोड़ा बदला गया है। कंपनी ने इसे ज्यादा साफ और आधुनिक बनाने की कोशिश की है। Instagram ने आखिरी बार 2016 में अपना डिजाइन बदला था। उस समय कंपनी ने पुराने भूरे रंग के कैमरा वाले लोगो को हटाकर गुलाबी और कई रंगों वाला नया लोगो पेश किया था, जो आज भी Instagram के आइकन के रूप में इस्तेमाल होता है। Adam Mosseri ने पोस्ट में लिखा, “ऐप के ऊपर दिखने वाले वर्डमार्क को 10 साल से नहीं बदला गया था, इसलिए इसमें बदलाव करने का समय आ गया था।”

नए लोगो को लेकर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। कुछ लोगों को नया डिजाइन पसंद आया, जबकि कई यूजर्स इससे निराश नजर आए। कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि नए फॉन्ट की वजह से Instagram का नाम ‘Instagzam’ जैसा दिखाई दे रहा है। खासकर ‘r’ अक्षर के नए डिजाइन को लेकर यूजर्स ने सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट किए।