Breaking News

सहारनपुर: कांवड़ यात्रा सुरक्षा को पुलिस का कंट्रोल रूम तैयार, 3 हजार CCTV लगाए     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   उत्तराखंड: हरिद्वार में गंगा नदी में 4 कांवड़िए डूबे, SDRF ने सभी शव बरामद किए     |   राष्ट्रमंडल खेलः महिला बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचीं प्रीति पवार, पक्का किया रजत पदक     |  

दिल्ली: पिता ने की बेटी की ख्वाहिश पूरी, स्कूटी को मिनी-बुलेट में बदला

दिल्ली में गैराज चलाने वाले 34 साल के   सैयद नूर आलम ने एक स्कूटी को गुलाबी रंग की बाइक में बदल दिया है। नूर आलम ने अपनी मॉडिफाइड मिनी बुलेट का नाम 'पिंकी' रखा है।

नूर आलम ने अपनी बेटी की ख्वाहिश पूरी करने के लिए पिंकी को खास तौर पर डिजाइन किया है। नूर आलम की बेटी अभी नाबालिग हैं लिहाजा वे बाइक या स्कूटी नहीं चला सकती। ऐसे में नूर आलम ने अपने दोस्त से एक पुरानी स्कूटी ली और उस पर काम करना शुरू कर दिया।

नूर ने कहा कि उन्होंने मॉडल को विकसित करने में लगभग 70,000 रुपये खर्च किए और इसे पूरा करने में उन्हें लगभग आठ महीने लगे। स्कूटी से बाइक बना यह दोपहिया वाहन ट्रैफिक में चलाने के लिए नहीं है।

नूर अपना खुद का यूट्यूब चैनल चलाते हैं। इसी चैनल पर उन्होंने पिंकी को स्कूटी से  बाइक बनाने की पूरी दास्तां बयां की थी। कबाड़ से जुगाड़ के जरिए पिंकी को विकसित करने की कला सबको खूब पसंद आ रही है।