Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

Orxa Mantis परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च

बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्ट-अप Orxa Energies ने अपनी मेंटिस परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने की घोषणा की है। नई Orxa Mantis की कीमत 1.3 किलोवाट चार्जर सहित 3.60 लाख रुपये है।

ये सीधे तौर पर Ultraviolette F77 को टक्कर देगी। आइए, इसके बारे में जान लेते हैं। इसे 10 हजार रुपये देकर बुक किया जा सकता है और ये ऑफर शुरुआत के 10 हजार ग्राहकों के लिए है। बाद में इस इलेक्ट्रिक बाइक का बुकिंग अमाउंट 25 हजार रुपये कर दिया जाएगा।

ओरक्सा का कहना है कि नई मेंटिस भारत में बनी अपनी श्रेणी की सबसे हल्की बाइक है। पूरी तरह से इन-हाउस डेवलप्ड इस ई-बाइक का वजन 182 किलोग्राम है और ये 8.9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। कंपनी का कहना है कि शहर के ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए ये 20-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 6.2 सेकंड में हासिल कर सकेगी।

ई-बाइक एक बार चार्ज करने पर 221 किमी (आईडीसी) की दावा की गई रेंज के साथ 8.9 kWh बैटरी पैक का उपयोग करती है। ये एक एडवांस BMS और dual-redundant thermal management के साथ आती है। इसकी बैटरी भी IP67 रेटेड है। इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस ऑफरिंग 5-इंच टीएफटी स्क्रीन से लैस है और राइड-बाय-वायर के साथ भी आती है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 180 मिमी है।