Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

महाराष्ट्र: भंडारा सब्जी मंडी में 'डंबर छटी' मशरूम की भारी मांग, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप

मानसून के साथ ही बाजार में अलग-अलग सब्जियों की भी बाढ़ आने लगती है। इनमें मशरूम भी शामिल है, जिसकी जुलाई और अगस्त में सबसे ज्यादा मांग रहती है। जंगली मशरूम की बेहद लोकप्रिय किस्म "डंबर छटी" अब महाराष्ट्र के भंडारा सब्जी मंडी में पहुंच गई है।

जंगली मशरूम केवल इसी मौसम के दौरान उपलब्ध होते हैं, इसलिए इलाके के गांव वाले इसकी मांग का पूरा फायदा उठाते हैं। वे जंगलों से मशरूम बटोरकर बेचते हैं। डंबर छटी मशरूम प्राकृतिक रूप से सतपुड़ा की पहाड़ियों में खूब उगता है। 

हालांकि पिछले साल की तुलना में इस साल मशरूम की आपूर्ति कम है। इस वजह से इसकी कीमतें बढ़ी हुई हैं। मशरूम की ये किस्म 1000 रुपये किलो से ज्यादा है। हालांकि, कीमत को लेकर ग्राहक बेपरवाह हैं। 

डंबर छटी मशरूम प्राकृतिक रूप से सतपुड़ा की पहाड़ियों में खूब उगता है। 

हालांकि पिछले साल की तुलना में इस साल मशरूम की आपूर्ति कम है। इस वजह से इसकी कीमतें बढ़ी हुई हैं। मशरूम की ये किस्म 1000 रुपये किलो से ज्यादा है। फिर भी मंडी में मशरूम की काफी ज्यादा मांग है।

सावन के महीने में मशरूम मांसाहारी भोजन का शानदार विकल्प होता है। इस वजह से भी इस मौसम में इसकी मांग ज्यादा होती है।