Breaking News

IRCTC घोटाला: लालू-तेजस्वी को कोर्ट से बड़ी राहत, आरोप तय करने पर फैसला टला     |   दिल्ली सरकार ने राउज एवेन्यू की 3 अदालतों को स्पेशल NIA कोर्ट के तौर पर नोटिफाई किया     |   मॉनसून सत्र से पहले सोनिया के आवास पर कांग्रेस की बैठक, मौजूद रहे कई बड़े नेता     |   खाड़ी में भारी तनाव के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, होर्मुज रूट पर भारतीय नाविकों की तैनाती पर रोक     |   मेसी का सपना बरकरार! इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना     |  

केदारनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रात में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, बचाई जान

उत्तराखंड के केदारनाथ पैदल मार्ग पर बुधवार रात एक युवक गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। यह घटना गौरीकुंड से करीब दो किलोमीटर आगे छोड़ी (छोड़ी/चौड़ी) क्षेत्र में हुई। रुद्रप्रयाग के जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) ने 15 जुलाई की देर रात SDRF को घटना की सूचना दी और तत्काल सहायता मांगी।

सूचना मिलते ही गौरीकुंड SDRF पोस्ट से टीम कमांडर आशीष डिमरी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। SDRF ने स्थानीय पुलिस, DDRF और YMF के साथ मिलकर अंधेरे में खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। कठिन पहाड़ी रास्ते और खराब मौसम के बावजूद SDRF जवान खाई तक पहुंचे और घायल युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर गौरीकुंड लाए। मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे आगे के इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

बचाए गए युवक की पहचान मोहित रावत के रूप में हुई है। वह रुद्रप्रयाग जिले के रामपुर क्षेत्र के बड़ासू गांव का निवासी है। इन दिनों केदारनाथ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। मानसून को देखते हुए SDRF की टीमें मार्ग के संवेदनशील स्थानों पर तैनात हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य किया जा सके। चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल को हुई थी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था के लिए उत्तराखंड पुलिस और SDRF की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं।