Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

राजस्थान के प्रतापगढ़ में युवक की चाकू गोदकर हत्या, गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के खेरोट गांव में एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने हत्या के विरोध में राजमार्ग को जाम कर दिया.

पुलिस जांच में पता चला है कि सोमवार देर रात जय सिंह और तीन-चार अन्य लोगों ने घनश्याम प्रजापत की उसके घर के बाहर चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने प्रतापगढ़-रतलाम राजमार्ग को जाम कर दिया.