Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में हैवी रेन का यलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ में आज एक दर्जन से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा शेष इलाकों में सामान्य बारिश के आसार हैं।

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश के मुंगेली, रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बस्तर, बीजापुर, कांकेर, नारायणपुर, सुकमा, कोंडागांव और दंतेवाड़ा जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है।