Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस: बोले वैद्य, औषधियों को बचाने की जरूरत

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के न्यू एज संहिता पर आयोजित सत्र में पैनलिस्ट गोवा के उपेंद्र दीक्षित, नासिक के अभिजीत सराफ और पुणे के प्रसाद बावडेकर ने अपने विचार रखते हुए कहा, आयुर्वेद को लेकर जो नए शोध, अध्ययन आदि हो रहे हैं, उसकी भाषा को सरल बनाया जाए।

इसके अलावा डिजिटल एप के माध्यम से अधिक से अधिक स्थानीय भाषा में उसकी उपलब्धता हो, जिससे देश-विदेश के हर व्यक्ति अपनी सुगम भाषा में आसानी से अध्ययन कर सके। विशेेषज्ञों ने आयुर्वेद के क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को कैसे जोड़ा जाए, शोध और अनुसंधान को बढ़ावा देने पर भी विशेषज्ञों ने विचार रखे। सत्र का संचालन राममनोहर ने किया।