Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

गुजरात के आणंद में शादी का झूठा वादा कर महिला से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

गुजरात के आणंद में पुलिस ने एक शख्स को शादी का झूठा वादा कर महिला से कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि महिला ने आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि मकबूल नाम के व्यक्ति ने फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर उससे दोस्ती की और फिर शादी का झूठा वादा किया। उसके साथ रेप किया और वीडियो बना लिया। वे लंबे समय से ऐसा कर रहा था और उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। 

पुलिस ने बताया कि पीड़िता को आरोपित ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपित मकबूल ने पीड़िता को अपना नाम मुकेश बताया था। संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। टीम गठित कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।