Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

निर्माणाधीन दो बड़े प्रोजेक्टों पर शीतकाल ने लगाया ब्रेक

जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निर्माणाधीन दो बड़े प्रोजेक्टों पर शीतकाल ने ब्रेक लगा दिया है। इनमें से एक सीमावर्ती जादूंग गांव में निर्माणाधीन होमस्टे और दूसरा गंगोत्री धाम के निकट लंका में निर्माणाधीन देश का पहला हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र (एसएलसीसी) शामिल है। हालांकि एलएलसीसी के पत्थर कटिंग से जुड़े कार्य को ग्रामीण निर्माण विभाग हीना के पास कराने की बात कह रहा है।

दरअसल, उक्त दोनों बड़े प्रोजेक्टों पर काम इसी साल शुरू हुआ। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ब्राइवेंट विलेज योजना में जहां सीमावर्ती गांव जादूंग में पहले चरण में 3.65 करोड़ रुपये की लागत से 6 होमस्टे का निर्माण सितंबर में शुरू किया गया। इनमें 6 में से 4 होमस्टे की नींव लगभग तैयार कर ली गई है। लेकिन शीतकाल बढ़ने और इसके चलते गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट बंद होने के चलते इस काम पर फिलहाल ब्रेक लग गया है, जो कि अब जून 2025 में दोबारा शुरू होगा।