Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

बिहार को कांग्रेस और RJD के इस गठबंधन ने कहां पहुंचा दिया: CM योगी

बिहार: एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "बिहार को कांग्रेस और RJD के इस गठबंधन ने कहां पहुंचा दिया।

बिहार के लोगों के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था। जो बिहार अपनी बुद्धि से देश को दिशा देने का सामर्थ्य रखता है वह बिहार अपने पहचान के लिए तरस रहा था। इन लोगों ने माफिया को पनपा कर क्या स्थिति कर दी थी।

कांग्रेस और RJD बिहार को फिर से कहां पहुंचाना चाहती है ये किसी से छुपा नहीं है। आज भारत डिजिटल युग में जा चुका है  और ये बिहार को लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं।"