Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

पश्चिम बंगाल ट्रेन दुर्घटना: घायलों का दार्जिलिंग के अस्पताल में चल रहा इलाज

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में सोमवार को मालगाड़ी और सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस के बीच टक्कर होने से 45 लोग घायल हुए हैं, जिनका उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

दार्जिलिंग जिला मजिस्ट्रेट डॉ. प्रीति गोयल ने बताया, "45 लोग भर्ती हैं, दो की सर्जरी चल रही हैं और 43 लोग वार्ड में हैं। डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं। ज़्यादातर को हल्की चोटें हैं। ड्रेसिंग की गई है, एक्स-रे किए जा रहे हैं। हम बस इतना ही कह सकते हैं कि हम मरीजों की अच्छी देखभाल कर रहे हैं।"