Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक के कार्यालय पर हमला, एक गिरफ्तार

पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक के कार्यालय में तोड़फोड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। घटक का आवास यहां अपकार गार्डन इलाके में है। घटक ने कहा, "मेरे परिवार के सदस्य सुरक्षित हैं, और यह किसी अनजान व्यक्ति का काम हो सकता है।"

वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ प्रशासनिक दौरे पर उत्तर बंगाल में हैं। हालांकि, उन्होंने अपने आवास की सुरक्षा चूक पर चिंता व्यक्त की। दक्षिण आसनसोल से पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर घटक के घर के सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर शाम करीब 4.45 बजे भवन के भूतल पर स्थित कार्यालय में घुस गया और वहां एक मेज के ऊपर लगे कांच को तोड़ दिया। उस व्यक्ति ने दावा किया कि उसने मेज़ का शीशा इसलिए तोड़ा क्योंकि उसे मंत्री से मिलने की अनुमति नहीं दी गई थी।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी ने कहा, "हम मामले की जांच कर रहे हैं। हम उसकी पहचान करने और उसके असली इरादे का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।" घटक ने कहा, "मैं घर पर नहीं था। मुझे नहीं पता कि वह व्यक्ति कौन है या वह मेरे घर में कैसे घुस आया। मेरे परिवार के सदस्य ठीक हैं।" मंत्री की पत्नी सुदेशना घटक घर पर मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि वह पूरी घटना से "दुखी" हैं।