Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम जनहित में अहम है- 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी     |   भोपाल: बढ़ती गर्मी का असर, स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी का ऐलान     |   अमेरिका ने अरब सागर में प्रतिबंधित मालवाहक जहाज़ को रोका     |  

बिहार में बदलेगा मौसम, लू के बीच बारिश और तेज हवाओं से राहत की उम्मीद

बिहार में कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। अब जाकर राहत की उम्मीद जागी है। पश्चिमी विक्षोभ से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है, जिससे लू से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

कुछ जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है। फिर भी दिन खत्म होने तक कई जगहों पर तेज हवा चलने और बिजली गिरने के आसार हैं। बेशक गर्मी से राहत की उम्मीद है, फिर भी लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। तेज हवा और बारिश के दौरान होने वाले हादसों से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।