Breaking News

दिल्ली: गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से बाइक सवार 3 लोग गिरे, गंभीर रूप से घायल     |   ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने इस्तीफे का ऐलान किया     |   फिरोजाबाद: CM योगी ने 658 करोड़ की 81 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया     |   निहंग-व्यापारी विवाद: पंजाब के CM भगवंत की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बातचीत हुई     |   उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में हुए पुल हादसे का संज्ञान लिया     |  

सैंपऊ पार्वती रपट पर बढ़ा पानी, आवागमन बंद

धौलपुर जिले के सैंपऊ में पार्वती नदी लगातार उफान पर बनी हुई है। कस्वे से होकर गुजर रही पार्वती नदी की रपट पर सोमवार सुबह से ही करीब डेढ़ फीट की चादर चली है। शाम के समय पार्वती बांध के खोले गए दो गेटों के बाद नदी में जल स्तर और बढ़ेगा। रपट पर किसी भी तरह का कोई हादसा ना हो जिसको लेकर पुलिस की ओर से आवागमन को पूरी तरह बंद कर दिया और वैकल्पिक तौर से नदी पर बने नए पुल से होकर यातायात सुचारू रहा।

इस दौरान नदी का नजारा देखने के लिए दिनभर लोगों की भीड़ उमड़ती रही। कुछ युवा नदी में नहाने के लिए पुरानी रपट पर पहुंच पानी में छलांग लगाते रहे। तो कुछ लोग पानी के तेज वहाब के बीच रपट से होकर भी गुजरते दिखे। जिससे खतरा मंडराता रहा। हालांकि एहतियात तौर पर पुलिस लगातार दिन भर गस्त करती रही और नदी में नहा रहे और रपट पर पहुंचे लोगों को मौके से खदेड़ा और लोगों से समझाइस की।

सोमवार को नदी की पुरानी रपट पर चली करीब डेढ़ से 2 फीट की चादर के बाद शाम के समय पार्वती बांध से गेट खोल देने के बाद नदी में पानी की और अधिक आवक हो रही है। पार्वती बांध पर तैनात जेईएन सुशील कुमार ने बताया कि पार्वती बांध में 222.60 मीटर पानी का भराव हो गया है। ऐसे में सोमवार करीब 5:00 बजे बांध के दो गेट खोले गए हैं। गेट नंबर 10 व गेट नंबर 11 को दो-दो फीट तक खोलकर 60 क्योंमेक पानी रिलीज किया जा रहा है। बांध के गेट छोड़ खोलकर पार्वती नदी में छोड़े जा रहे पानी के बाद क्षेत्र से होकर गुजर रही पार्वती नदी में पानी की और अधिक आवक होने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन की ओर से नदी किनारे बसे गांवो को अलर्ट किया है।