Breaking News

TCS केस: AIMIM पार्षद मतीन पटेल गिरफ्तार, निदा खान को दी थी पनाह     |   कर्नाटक: एग्रीकल्चर ऑफिसर भर्ती परीक्षा रद्द, 8 और 9 अगस्त को था लिखित एग्जाम     |   ट्रंप ने जन्मसिद्ध नागरिकता को निशाना बनाने वाले आदेशों पर साइन किए     |   डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे लगता है कि ईरान से युद्ध जल्द ही खत्म हो जाएगा     |   META को झटका, बच्चों की मानसिक सेहत को नुकसान के लिए 567 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगा     |  

प्रयागराज में बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, कई घाट डूबे, प्रशासन हाई अलर्ट पर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगातार बारिश के कारण गंगा और यमुना नदियों का स्तर बढ़ रहा है। हालांकि, दोनों नदियां अभी भी खतरे के निशान से करीब 6 से 10 मीटर नीचे हैं। सावन के पवित्र महीने में हजारों श्रद्धालु पूजा-पाठ करने के लिए संगम पहुंचते हैं लेेकिन बारिश की वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

घाटों की कई सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं जिस वजह से नदी के पास बैठने वाले पुजारी और छोटे दुकानदारों को अपना सामान ऊंची जगहों पर ले जाना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा घाटों पर सार्वजनिक घोषणाएं करवाकर लोगों से सतर्क रहने और अपने सामान की सुरक्षा करने की अपील की गई है। लगातार हो रही बारिश और कई इलाकों में पानी भरने के कारण अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं और स्थिति संभालने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।