Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

बिहार के रूपौली में उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू

बिहार की रूपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू हुई। सुबह सात बजे शुरू हुई वोटिंग शाम छह बजे तक चलेगी। तीन लाख से ज्यादा वोटर 11 उम्मीदवारों के चुनावी तकदीर का फैसला करेंगे।

मौजूदा विधायक बीमा भारती के इस्तीफे के बाद उपचुनाव हो रहा है। उन्होंने कई बार जेडीयू के लिए सीट जीती, लेकिन इस बार आरजेडी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी छोड़ दी।

संसदीय चुनाव में उनकी जमानत जब्त हो गई और वे फिर से आरजेडी उम्मीदवार के रूप में उपचुनाव के लिए मैदान में हैं। जेडीयू ने कलाधर प्रसाद मंडल को मैदान में उतारा है। उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में रूपौली से निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) छोड़ने वाले पूर्व विधायक शंकर सिंह भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।