Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

झालावाड़ में स्कूल हादसे के बाद ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कहा- छात्रों ने कंकड़ गिरने की बात शिक्षकों को बताई थी

राजस्थान के झालावाड़ में एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से आठ बच्चों की मौत हो गई और 29 लोग घायल हो गए, ग्रामीणों ने छात्रों को सुरक्षित बाहर न निकालने के लिए स्कूल के शिक्षकों को जिम्मेदार ठहराया।

एक ग्रामीण ने दावा किया, "स्कूल में आठ बच्चों की मौत हो गई। बच्चों ने कंकड़ गिरने की बात बताई थी फिर भी शिक्षकों ने ध्यान नहीं दिया। जिन परिवारों के बच्चों की मौत हुई है, उन्हें मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्हें यथासंभव मदद मिलनी चाहिए।"

ग्रामीणों में ज्यादातर भील समुदाय के हैं और वे न्याय की मांग कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि सरकार पीड़ितों के परिवारों को मुआवज़ा, सरकारी नौकरी दे और ज़िम्मेदार लोगों को सज़ा दे। अधिकारियों के अनुसार, जब इमारत गिरी तो स्कूल के अंदर 36 छात्र मौजूद थे।