Breaking News

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती     |   फंदे से लटका मिला ममता बनर्जी के करीबी और बंगाल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव     |   कर्नाटक लोक भवन आज से 18 अगस्त तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा     |   सबरीमाला मंदिर आज शाम चिंगम महीने की पूजा के लिए खुलेगा, कल से श्रद्धालुओं को दर्शन     |   राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 14 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुलेगा     |  

विजय ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, तमिलनाडु के राज्यपाल से की मुलाकात

Tamil Nadu: हाल में संपन्न तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक सीटें जीतने वाली टीवीके पार्टी के प्रमुख विजय ने मंगलवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।

तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) संस्थापक ने यहां लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल अर्लेकर से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के सोमवार को आए परिणामों में विजय नीत टीवीके ने राज्य की 234 सीट में से 108 सीटों पर जीत हासिल की है। बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होगी।

कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन की सार्वजनिक घोषणा की है, लेकिन अभी यह पता नहीं चला है कि अन्य किस-किसने विजय की पार्टी को समर्थन की पेशकश की है। टीवीके सूत्रों के अनुसार विजय सात मई को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर सकते हैं।