Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

नवी मुंबई के थोक बाजारों में सब्जियों की कीमत आसमान पर

महाराष्ट्र में नवी मुंबई के थोक बाजारों में सब्जियों की कीमत आसमान छू रही है। एक पखवाड़े पहले की तुलना में कई सब्जियों की कीमत दोगुनी से तिगुनी तक जा पहुंची है। 

कहीं तेज गर्मी तो कहीं  बेमौसम बारिश की वजह से सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। सप्लाई कम हुई है तो कीमत ऊपर भाग गई है। 

सब्जियों की सप्लाई इस कदर कम हुई है कि बाजार में रोजाना आने वाले दो से तीन हजार ट्रकों की संख्या घटकर सिर्फ पांच सौ रह गई है। 

 सबसे ज्यादा मटर, धनिया, खीरा और भिंडी की कीमत बढ़ी है। थोक बाजार में इनकी कीमत 75 रुपये से 200 रुपये प्रति किलो तक है। खुदरा बाजार में इनकी कीमत और ज्यादा हैं। 

पत्तागोभी, गाजर और मिर्च जैसी सब्जियों की कीमत में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। 

खरीदारों का कहना है कि महंगाई पहले ही काफी थी। अब सब्जियों की कीमत बढ़ने से घरेलू बजट अस्त-व्यस्त हो गया है। सब्जी बेचने वालों के मुताबिक उपज सामान्य होने पर ही सब्जियों की कीमतें कम होंगी।