Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

तीन दिन बाद वैष्णो देवी यात्रा फिर शुरू, स्थानीय बोले- बारिश तीर्थयात्रा में फिर बन सकती है बाधा

Jammu kashmir: खराब मौसम की वजह से तीन दिन तक स्थगित रहने के बाद जम्मू कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा बुधवार को फिर से शुरू हो गई। मां के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। लेकिन तीर्थयात्रा पर निर्भर कई मजदूर अभी भी चिंतित हैं।

श्री माता वैष्णो देवी मंदिर तक 14 किलोमीटर की यात्रा कराने वाले पिट्ठूवाले, पालकीवाले और खच्चर मालिक बताते हैं कि श्रद्धालुओं की संख्या कम हो गई है। उन्हें डर है कि मौसम फिर से खराब हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो यात्रा फिर से स्थगित हो सकती है।

मैदानी इलाकों में भारी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की आशंका के बाद पांच से सात अक्टूबर तक तीर्थयात्रा को स्थगित कर दिया गया था। इसके देखते हुए तीर्थयात्रा पर निर्भर स्थानीय लोग प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि वो ऐसे कदम उठाए जाए, जिससे बिना किसी रुकावट के उनकी रोजी-रोटी चलती रहे।