Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

उत्तराखंड के ब्रांड ने किया 34.52 लाख का कारोबार

स्थानीय उत्पादों की मार्केटिंग व ब्रांडिंग के लिए बनाए गए हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड ने अब तक 34.52 लाख का कारोबार किया है। बीते वर्ष दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ब्रांड की लॉन्चिंग की थी।

 

 

हाउस ऑफ हिमालयाज से स्थानीय उत्पादों को बाजार मिला है। इस ब्रांड के उत्पाद ई-कामर्स प्लेटफार्म अमेजन पर भी उपलब्ध है। हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड पहाड़ के जंगलों में पैदा होने वाले शुद्ध शहद से लेकर मंडुआ, झंगोरा, गहथ, राजमा, ऊनी वस्त्र, हस्तशिल्प उत्पादों की मार्केटिंग की जा रही है।