Breaking News

उत्तर प्रदेश: चंदौली में ट्रक और मिनी बस की टक्कर, दो लोगों की मौत, 10 घायल

पटना से प्रयागराज जाते समय ट्रक और बस की टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए।
एनएचएआई टीम और स्थानीय पुलिस ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।

वहीं घायलों को एम्बुलेंस के जरिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो लोगों को वाराणसी ट्रामा रेफर कर दिया गया सभी घायलों का फिलहाल जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।