Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

उत्तर प्रदेश: लखनऊ-पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस में लगी आग

राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक प्राइवेट बस में भीषण आग लग गई. बस में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई. बस में करीब 42 पैसेंजर सवार थे. यात्रियों और बस चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई. घटना के बाद मौके पर अधिकारी पहुंचे. सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. हादसे में बस बुरी तरह से जल चुकी है.