Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद में डबल डेकर बस में लगी आग, एक की मौत

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक डबल-डेकर बस में अचानक आग लग जाने से एक यात्री की मौत हो गई। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि राजस्थान के नागौर जिले से एक बस श्रद्धालुओं को लेकर कुंभ गई थी। कुंभ स्नान के बाद सभी श्रद्धालु अयोध्या गए थे।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को अयोध्या से येबस वापस नागौर के लिए रवाना हुई थी और जैसे ही उनकी बस करीब सुबह चार बजे लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर पहुंची, तभी अचानक बस में आग लग गई।

उन्होंने बताया कि बस में 52 यात्री सवार थे जिनमें से 51 यात्री सकुशल उतर गए, एक 33 साल के यात्री पवन शर्मा बस में सोते रह गए और बाहर न आ सके।जिससे उनकी जलकर मौत हो गई,वह नागौर से थे। पुलिस अधीक्षक (नगर) रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सभी यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है।