Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेत्र कुंभ शिविर पहुंचे, लोगों से बातचीत की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार दोपहर प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगाए गए विशाल नेत्र शिविर ‘नेत्र कुंभ’ में पहुंचे और वहां मौजूद लोगों के साथ संवाद किया।

अधिकारी ने बताया कि नेत्र कुंभ शिविर में आने से पहले मुख्यमंत्री ने लेटे हुए हनुमान जी के दर्शन किए। अधिकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री का काफिला दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नेत्र कुंभ के शिविर में पहुंचा। उन्होंने बताया कि सीएम योगी गुरुवार को प्रयागराज में कई और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।