Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

त्रिपुरा वन विभाग और असम के विशेषज्ञों की अनोखी पहल

 त्रिपुरा वन विभाग खोवाई जिले में इंसान और हाथियों के बीच टकराव को कम करने की कोशिश में जुटा है। जिला प्रशासन और गांव वालों को हाथियों के खतरे से बचाने के लिए असम के विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।

हाथियों की गतिविधि पर हर वक्त नजर रखने के लिए उन्हें रेडियो कॉलर पहनाया जा रहा है। एक्सपर्ट कांटेदार वनस्पतियों के साथ बायो-फेंसिंग लगाने जैसे सरल उपाय भी बता रहे हैं। असम में इससे पॉजीटिव रिजल्ट मिला है।

सोलर एनर्जी वाली बिजली की बाड़ लगाने और गांव के बॉर्डर के आसपास खाई खोदने जैसे दूसरे उपायों पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि एक्सपर्ट का मानना है कि ये पूरी तरह से कारगर नहीं है।