Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पुणे, ठाणे, बेंगलुरु में मेट्रो रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव वाले महाराष्ट्र में पुणे और ठाणे और कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में मेट्रो रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए कहा, "आज बेंगलुरु मेट्र को फेज थ्री सेंक्शन हुआ है 15,611 करोड़ रुपये में। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल क्लास पर हमेशा ध्यान दिया है और मिडिल क्लास के मेट्रो हमेशा ही अफोर्डेबल, सेफ और कंफर्टेबल ट्रांसपोटेशन का माध्यम है और बेंगलुरू हमारा बहुत ही गौरवमय़ी आईटी हब है।"

बेंगलुरु मेट्रो रेल के तीसरे फेज के बनने से शहर के बुनियादी ढांचे में बड़ा बदलाव होगा। तीसरे फेज में लगभग 44.65 किलोमीटर की नई मेट्रो लाइन से बेंगलुरु वेस्ट के हिस्से जुड़ेंगे। इसके अलावा केंद्रीय कैबिनेट ने ठाणे इंटीग्रल रिंग मेट्रो रेल प्रोजेक्ट कॉरिडोर को भी मंजूरी दे दी है। 29 किलोमीटर का गलियारा 22 स्टेशनों के साथ ठाणे शहर के वेस्ट हिस्से को जोड़ेंगे। इस परियोजना की अनुमानित लागत 12,200.10 करोड़ रुपये है।"