Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

हिमाचल प्रदेश के ऊना गांव वालों ने किया चुनाव बहिष्कार

 हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में जलग्रां गांव के लोगों ने चुनाव बहिष्कार का फैसला किया है। ऊना हमीरपुर लोकसभा सीट का हिस्सा है। 

लोगों ने कहा कि वे गांव से गुजरने वाली रेलवे लाइन पर प्रस्तावित पुल नहीं बनने से नाखुश हैं। पुल न होने से उन्हें गांव से बाहर जाने में काफी मुश्किल होती है।

लोगों ने कहा कि बच्चे स्कूल जाने के लिए रोज रेल लाइन पार करने का जोखिम उठाते हैं। प्रशासन ने बताया कि पुल बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी और रेलवे अधिकारियों से बात की जा रही है। जल्द यहां का निरीक्षण कर समस्या का समाधान किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर समेत सभी चार सीट पर चुनाव के आखिरी दौर में एक जून को वोट डाले जाएंगे।