Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

मुंबई: फेसबुक लाइव के दौरान उद्धव ठाकरे गुट के नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावर ने भी किया सुसाइड

Maharashtra: शिवसेना (उद्वव गुट) नेता अभिषेक घोसालकर को फेसबुक लाइव के दौरान मॉरिस नोरोन्हा ने गोली मार दी। बाद में खुद को गोली मारकर मॉरिस नोरोन्हा ने भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी।

पूर्व विधायक विनोद घोसालकर के बेटे अभिषेक पूर्व नगरसेवक भी थे।ये वारदात गुरुवार शाम बोरीवली (पश्चिम) की आईसी कॉलोनी में हुई। वारदात का वीडियो बाद में वायरल हो गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घोसालकर को चार गोलियां लगीं। उन्होंने बताया कि हमलावर नोरोन्हा मॉरिस ने वारदात के लिए अवैध पिस्तौल का इस्तेमाल किया और फिर खुद को भी गोली मार ली।

हत्या के बाद एमएचबी कॉलोनी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। वारदात के बाद ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (कानून और व्यवस्था) सत्य नारायण समेत आला अधिकारियों ने वारदात की जगह का दौरा किया।