उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मान मंदिर घाट के सामने गंगा नदी में दो नावों की टक्कर हो गई और छह लोग नदी में गिर गए।
हालांकि एनडीआरएफ की टीम ने सभी को सुरक्षित बचा लिया।
जानकारी के मुताबिक छह लोगों को ले जा रही एक छोटी नाव की बड़ी नाव जिसमें 58 यात्री सवार थे। उससे टक्करा गई और छोटी नाव के यात्री पलटकर नदी में गिर गए।
मौके पर मौजूद जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने सभी को लोगों को बचाया। अपर आयुक्त कानून व्यवस्था एस. चनप्पा ने बताया कि नाव मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।