Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

UP: प्रयागराज में बच्ची से रेप और हत्या का आरोपित मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

UP: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के गंगा नगर के सोरांव थाना इलाके में नाबालिग बच्ची से रेप-मर्डर करने वाला आरोपित मंगलवार रात पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीपी (गंगा नगर) कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि चार अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि बच्ची का शव खेत में पड़ा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जिसमें उसके साथ रेप की बात सामने आई।

उन्होंने बताया कि इस मामले की तह तक जांच करने के लिए पांच पुलिस टीमें बनाई गईं और 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसके अलावा 65 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ की गई। इसी दौरान सीसीटीवी फुटेज में साइकिल सवार आदमी लड़की को ले जाते हुए दिखा।डीसीपी ने बताया कि उसकी पहचान सराय बोगी, थाना सोरांव निवासी मुकेश के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि मंगलवार की देर रात सूचना मिली कि मुकेश जुड़ापुर दादू में हाइवे के पास मौजूद है। इसी सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची और उसे हिरासत में लेने के लिए आगे बढ़ी। इसी दौरान, मुकेश ने तमंचे से पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी।

डीसीपी ने बताया कि जबावी गोलीबारी में आरोपित गोली लगने से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि तीन अक्टूबर की रात को उसने बच्ची को साइकिल पर लिफ्ट दी थी। इस दौरान उसके मन में बच्ची से दुष्कर्म का ख्याल आया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।