Breaking News

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई कुछ ही देर में अपना पहला संदेश जारी करेंगे     |   अमेरिका पाकिस्तान के पेशावर में अपना कॉन्सुलेट हमेशा के लिए बंद करेगा     |   देश में अभी पर्याप्त गैस, लंबे समय तक हालात से निपटने को तैयार: पेट्रोलियम मंत्री     |   लोकसभा: कनाडा-नॉर्वे-रूस से ईंधन ले रहे, रोज आ रहे LNG कार्गो- पेट्रोलियम मंत्री     |   ‘एलपीजी सिलेंडर पर पैनिक होने की जरूरत नहीं’, लोकसभा में बोले पेट्रोलियम मंत्री     |  

UP: भीषण गर्मी का असर, जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या 10 गुना बढ़ी

कन्नौज में बढ़ती गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर भी साफ दिखाई देने लगा है। शहर के जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों की संख्या में अचानक भारी इजाफा हुआ है। पहले जहां प्रतिदिन करीब 70 से 80 मरीज इलाज के लिए आते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 800 से 1000 तक पहुंच गई है।

डॉक्टरों का कहना है कि तेज धूप और बढ़ते तापमान की वजह से लोग बुखार, उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन और चक्कर आने जैसी समस्याओं से ज्यादा परेशान हो रहे हैं। अस्पताल में ओपीडी के साथ-साथ इमरजेंसी में भी मरीजों की भीड़ बढ़ गई है, जिससे डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर काम का दबाव भी काफी बढ़ गया है। 

अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज धूप में बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हल्का व पौष्टिक भोजन करें। खासकर बच्चों और बुजुर्गों का इस मौसम में विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। डॉक्टरों का कहना है कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है।