मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा में कांवड़ यात्रा के दौरान सोमवार को एक हादसा हो गया। बासौदा बेहलोट बाईपास से उदयपुर जा रही कावड़ यात्रा में ऑटो में बैठे तीन बच्चों को हाईटेंशन लाइन से करंट लग गया, जिसमे दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि एक मामूली रूप से घायल हुआ है, जिसका बासौदा में इलाज जारी है।
बासौदा में कावड़ यात्रा निकाली जा रही थी। तभी ही तीन बच्चे एक ऑटो पर सवार थे। इस बीच स्टील के पाइप हाई टेंशन लाइन से टकरा गया। हाईटेंशन लाइन से टकराने के चलते सभी बच्चों को करंट लग गया। दुर्घटना में बासौदा निवासी यश झुलस गया। जबकि कृष्णा के पेट में पाइप घुसने से उसकी आंतें बाहर आ गईं। कृष्णा का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, सिविल सर्जन के अनुसार उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों ने बताया गंजबासौदा तहसील से उदयपुर की ओर ये कावड़ यात्रा निकाली जा रही थी। यात्रा में सभी लोग शामिल थे।
विदिशा में दो युवा कांवड़िए करंट लगने से बुरी तरह झुलसे
You may also like
तमिलनाडु गैस रिसाव हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हुई.
पीएम मोदी ने सीएम विजय को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की.
हैदराबाद में पत्थर से पीट- पीटकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार.
मेरठ में नशे में युवती का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस से अभद्रता के बाद बॉयफ्रेंड संग गिरफ्तार.