Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

फरीदाबाद में गर्म सब्जी के बर्तन में गिरीं दो लड़कियां, एक की मौत

हरियाणा के बल्लभगढ़ शहर के पास डीग गांव में रविवार को हो रहे 'भंडारे' में दो और छह साल की दो लड़कियां गर्म सब्जियों से भरे बड़े बर्तन में गिर गईं। एक लड़की की मौत हो गई और दूसरी गंभीर रूप से घायल हो है।

पुलिस ने बताया कि दोनों लड़किया भंडारे की रसोई में खेलते समय फिसलकर बर्तन में गिर गईं।

पुलिस ने कहा कि डीग गांव के मंदिर में भागवत कथा हो रही थी। इसमें भंडारा भी लगा था। हादसे के बाद वहां मौजूद लोग दोनों बच्चियों को फौरन निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दो साल की जिया को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में घायल दूसरी लड़की परी को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि भंडारे के हलवाई ने सब्जियों को ठंडा करने के लिए बर्तन को स्टोव से उतारा था।

भागवत कथा में मौजूद लोगों ने बताया कि परी खेलते हुए जिया के ऊपर गिर गई और फिर दोनों लड़कियों का संतुलन खराब हो गया और वो सीधे गर्म सब्जी के बर्तन में गिर गईं।

पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद जिया का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बल्लभबगढ़ सदर पुलिस स्टेशन के एसएचओ उमेश कुमार ने कहा, "हमें किसी भी लड़की के माता-पिता से शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, हमने जांच शुरू कर दी है।'' जिया की मौत पर शोक जताते हुए गांव वालों ने भंडारे का प्रसाद तालाब में फेंक दिया।