Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

जिले में मिले सिकल सेल एनीमिया के दो केस

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में सिकल सेल एनीमिया के दो मामले मिले हैं। हालांकि, दोनों ही लोग स्वस्थ हैं। राष्ट्रीय सिकल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत प्रदेशभर में जनजातीय क्षेत्र के दो लाख लोगों का सर्वे कर जांच की गई थी, जिसमें दो लोगों के खून नमूनों की जांच में सिकल सेल एनीमिया की पुष्टि हुई।

केंद्र सरकार के निर्देश पर चमोली, पिथौरागढ़, देहरादून व ऊधमसिंह नगर जिले के अलावा प्रदेशभर में जहां जनजातीय क्षेत्रों के लोग रह रहे हैं, उनका सर्वे कर जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो लाख लोगों की स्क्रीनिंग की, जिसमें ऊधमसिंह नगर जिले में दो लोगों में सिकल सेल एनीमिया मिला है।