गाजियाबाद जिले के मोदीनगर इलाके में पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या कर उसके शव को नाले में फेंकने के आरोप में उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस उपायुक्त ग्रामीण क्षेत्र विवेक चंद यादव ने यह बताया कि मोदीनगर इलाके में 15 मई को मेरठ निवासी दीन मोहम्मद (24) का शव बरामद हुआ था और इस मामले में उसके पिता अय्यूब ने 16 मई को प्राथमिकी दर्ज कराई थी.