Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों को अयोध्या में सरयू आरती के दौरान श्रद्धांजलि

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद पूरे देश में गुस्सा है। चारों तरफ इंसाफ और कार्रवाई की मांग उठ रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आतंकी हमले के पीड़ितों के सम्मान में खास पूजा की गई और शांति की प्रार्थना की गई।

बुधवार को सरयू आरती आतंकी हमले में मारे गए लोगों को समर्पित की गई। सैकड़ों श्रद्धालु पवित्र सरयू नदी के तट पर इकट्ठा हुए, जहां अनुष्ठान और प्रार्थनाएं हुईं। मृतकों की याद में दीप जलाए गए और पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही मृतकों की याद में दीप जलाए गए और पुष्पांजलि अर्पित की गई।