Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल कंवर जयदीप सिंह को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

जम्मू कश्मीर के नौशेरा में कलाल बटालियन के जवानों ने रविवार को सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लेफ्टिनेंट कर्नल कंवर जयदीप सिंह की 22वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया।

लेफ्टिनेंट कर्नल कंवर जयदीप सिंह अगस्त 2002 में एलओसी पर आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। कार्यक्रम में सेना के कई रिटायर्ड जवान और इलाके के लोग मौजूद थे।

शहीद कर्नल कंवर जयदीप सिंह को उनकी वीरता और सर्वोच्च बलिदान के लिए 2004 में मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। जिस समय कर्नल कंवर जयदीप सिंह शहीद हुए थे तब वे सिक्स डोगरा के कमांडिंग ऑफिसर थे।