Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

इंदौर में दर्दनाक सड़क हादसा, आठ लोगों की मौत

 मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दो वाहनों की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घटना इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेतवा पुलिस स्टेशन के पास हुई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि धार से इंदौर जा रही एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। कार में नौ लोग सवार थे, जिनमें से आठ लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने सभी आठ शवों को पोस्टमार्टम के लिए इंदौर भेज दिया है जबकि एक घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।