Breaking News

चढ़ावा चोरी केस: SBI समेत 3 बैंकों से आरोपियों के खातों-लॉकरों की डिटेल मांगी गई     |   ISKCON ने कोलकाता के वाइस-प्रेसिडेंट राधा रमण दास को सभी पदों से हटाया     |   जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |  

जोधपुर की दीवारों पर बनाए जा रहे हैं पारंपरिक म्यूरल

 राजस्थान के जोधपुर को खूबसूरत बनाने की कोशिश में शहर के नगर निगम ने कलाकारों के एक ग्रुप के साथ मिलकर कई इलाकों में दीवारों पर शानदार म्यूरल बनाए हैं।

नीले रंग की थीम में बने ये म्यूरल यानी भित्ति चित्र राजस्थान की बेहतरीन सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश करते हैं।

लोगों के मुताबिक दीवारों पर बने म्यूरल से शहर की रौनक बढ़ गई है। उनका मानना है कि ये पहल सिर्फ सैलानियों को ही नहीं बल्कि युवा पीढ़ी को भी राजस्थान की पुरानी विरासत से जोड़ रही है।

जोधपुर में दीवारों पर बने ये म्यूरल सैलानियों को काफी पसंद आ रहे हैं। वे इनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाते है। शहर के एक छोटे हिस्से में शुरू की गई इस पहल की कामयाबी के बाद बाकी इलाकों की दीवारों पर भी इसी तरह के म्यूरल बनाने का प्लान है।