Breaking News

कर्नाटक: मुख्यमंत्री आवास पहुंचे मुख्य सचिव महादेवप्पा     |   गुजरात ATS और भारतीय कोस्ट गार्ड ने कच्छ में पकड़ी 100KG कोकीन     |   बंगाल STF ने TMC विधायक दिलीप मंडल को पुरी से किया गिरफ्तार     |   वोटर्स से जानकारी मांगना उनके अधिकार नहीं छीनता, बिहार SIR मामले पर SC का फैसला     |   SIR प्रक्रिया स्वतंत्र और निष्पक्ष, ये चुनाव आयोग का संवैधानिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट     |  

पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि आज, खरगे और राहुल गांधी ने अर्पित की पुष्पांजलि

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर दिल्ली स्थित शांति वन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। शांति वन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने पंडित नेहरू के देश निर्माण में योगदान को याद किया। कांग्रेस नेताओं ने उन्हें आधुनिक भारत की नींव रखने वाला दूरदर्शी नेता बताते हुए उनके विचारों और नीतियों को देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने नेहरू की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पंडित जवाहरलाल नेहरू का निधन 27 मई 1964 को हुआ था। स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, औद्योगिक विकास, वैज्ञानिक सोच और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है।