उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में चल रहे बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। आज भी सदन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सरकार की ओर से उम्मीद जताई जा रही है कि विपक्ष के सहयोग से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलेगी।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि बीते दिन सदन की कार्यवाही देर रात तक चली और उत्तराखंड से जुड़े कई अहम मुद्दों पर पक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि राज्य से जुड़े विषयों पर समाधान निकालने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि आज सदन में प्रश्नकाल के दौरान विधायकों द्वारा लगाए गए सवालों के जवाब संबंधित मंत्री देंगे। इसके साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा प्रस्तावित है। सौरभ बहुगुणा ने उम्मीद जताई कि विपक्ष के सहयोग से आज भी सदन की कार्यवाही अच्छे तरीके से चलेगी और महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा होगी।