राजस्थान के जोधपुर में रविवार रात को बारिश के बीच फैक्ट्री की दीवार गिर गई। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
घटना बोरानाडा इलाके की है। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय करीब 13 मजदूर दीवार के पास सो रहे थे।
अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों को एम्स रेफर किया गया है और एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया।