Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

जेजेपी के नेता रवींद्र सैनी की हत्या के मामले में तीन और गिरफ्तार

 हरियाणा पुलिस ने बुधवार को उमरा रोड पर मुठभेड़ के बाद जेजेपी नेता रवींद्र सैनी की हत्या के मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये मुठभेड़ तब हुई, जब इन्होंने पुलिस पर हमला किया, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चलाई गईं गोलियां तीनों के पैरों में लगीं। 

घायल संदिग्धों की पहचान जींद जिले के ​​मगतू, खरक जाटान जिला रोहतक के योगेश और पिजोखरा जिला भिवानी के ​​काशी के रूप में हुई है। इनका फिलहाल हांसी के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस केस में पहले भी पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अब ये संख्या आठ हो गई है। रवींद्र सैनी की पिछले हफ्ते हिसार में उनके शोरूम के बाहर तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।