Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

बेंगलुरू में नकाबपोश लुटेरों ने बंदूक की नोक पर लूटे सोने के गहने, पुलिस जांच जारी

Bengaluru: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में 24 जुलाई को रात करीब साढ़े आठ बजे मदनायकनहल्ली स्थित श्री राम ज्वैलर्स में तीन नकाबपोश लुटेरे बंदूकों के साथ पहुँचे और लगभग 185 ग्राम सोने के गहने लूट लिए। चोरी की ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दुकान के मालिक और एक कर्मचारी को बंदूक की नोक पर धमकाते हुए दिखाया गया है।

कार में सवार तीन नकाबपोश लुटेरे ट्रे से सोना निकालकर एक बैग में भरकर फरार हो गए। लुटेरों के भागते समय एक पड़ोसी दुकानदार ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन उस पर चाकू से हमला कर दिया गया।

आभूषण की दुकान के मालिक कन्हैया लाल ने कहा, "उन्होंने बंदूक दिखाई और ट्रे से सारे गहने निकालकर अपनी बोरियों में डाल लिए। सब कुछ लगभग 30 सेकंड के अंदर हुआ... तीन आदमी आए और बंदूक दिखाई... लगभग 184 ग्राम गहने चोरी हो गए... पुलिस आई और जाँच की, हमें उन पर भरोसा है। वे इस पर काम कर रहे हैं, उम्मीद है कि वे हमारी मदद करेंगे।"

बेंगलुरू ग्रामीण के एसपी सीके बाबा ने कहा, "इस घटना के आधार पर हमने सशस्त्र डकैती का मामला दर्ज किया है। जिसमें आर्म्स एक्ट की कुछ विशेष धाराएँ भी शामिल हैं। इस मामले का पता लगाने के लिए चार विशेष टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही हमें इस मामले में कुछ सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।" उन्होंने ये भी बताया कि इस्तेमाल की गई बंदूक एक खिलौना बंदूक थी।