Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

सुरक्षाकर्मी से ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती, कंगना रनौत से बदसलूकी पर जयराम ठाकुर

बीजेपी नेता जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक महिला सुरक्षाकर्मी के थप्पड़ मारे जाने की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

दिल्ली में  उन्होंने कहा, "चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुई ये एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। वहां तैनात सुरक्षाकर्मी से ऐसी उम्मीद नहीं की जाती है। वजह जो भी हो, उसके काम को सही नहीं ठहराया जा सकता है। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और महिला कांस्टेबल को सस्पेंड भी कर दिया गया है।''